खगड़िया के हॉकी खिलाड़ी सुमित और रितिक का हुआ चयन

खगड़िया के हॉकी खिलाड़ी सुमित और रितिक का हुआ चयन

जे टी न्यूज, खगड़िया: हाकी संघ के सचिव विकास कुमार ने प्रेस को बताई की 67वी राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 17 हॉकी प्रतियोगिता

=28 दिसंबर से 1जनवरी तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में है आयोजित

=बिहार के 18 सदस्य टीम में हुआ चयन

स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 28 से 1 जनवरी मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 67 वी राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 17 बालक हॉकी चैंपियनशिप के लिए बिहार के 18 सदस्य टीम में खगड़िया के दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है बताते की बिहार सरकार द्वारा मुजफ्फरपुर में 25 से 27 नवंबर राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर 17 हॉकी प्रतियोगिता में खगड़िया की टीम सेमीफाइनल में बक्सर से पराजित हो गया था इसमें जिले के बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का चयन किया गया था जिसमे खगड़िया के रामगंज निवासी संजीत मालाकार तथा नीरो देवी के पुत्र सुमित कुमार का चयन टीम में फॉरवर्ड खिलाड़ी के रूप में किया गया है ,वही दूसरा खिलाड़ी संसारपुर रामगंज निवासी बिरजू कुमार तथा सीता देवी के पुत्र रितिक कुमार का चयन टीम में फॉरवर्ड खिलाड़ी के रूप में किया गया है दोनो खिलाड़ी उच्च विद्यालय संसारपुर का छात्र है

जिला हॉकी के कोच विकाश कुमार ने बताया की दोनो प्रतिभाशाली खिलाड़ी है पहली बार दोनो का चयन की बड़े चैंपियनशिप में हुआ है मेरा विश्वास है की हमारे खिलाड़ी बिहार टीम के श्रेष्ठ प्रदर्शन में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे ,दोनो चयनित खिलाड़ी को हॉकी संघ खगड़िया के सदस्य तथा जिले के सामाजिक कार्यकर्ता तथा खेल प्रेमी तथा खिलाड़ियों तथा विद्यालय के शिक्षक ने बधाई दिया।

Related Articles

Back to top button