बोरना पंचायत में राजपूत जागरूकता अभियान





बोरना पंचायत में राजपूत जागरूकता अभियान

जे टी न्यूज, खगड़िया: गोगरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बोरना पंचायत में राजपूत जागरूकता अभियान चलाया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया धीरेंद्र नारायण सिंह कर रहे थे वही धीरेंद्र नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपूत जागरूकता अभियान का करने का यह तात्पर्य था की जितने भी हमारे बोरना पंचायत में राजपूत है जो की गरीब मजदूर वर्ग के लोग है हम सभी ने कमेटी गठन करके एक टीम बनाया है ताकी उन सभी राजपूत भाई लोगो की मदद करके उनके आर्थिक स्थिति को सुधारने का निर्णय लिया गया है क्योंकि हर जाति के लोग चाहते हैं

कि हमारी जाति कैसे उच्च शिक्षा और अच्छा विचार और अच्छा व्यवहार बनाए रखें इसलिए हम लोगों ने अपने बोरना पंचायत में कमेटी गठन करके ये सुनिश्चित किया कि हर हालत में राजपूत भाइयों का विकास किया जाय जहां तक हो सके आर्थिक मदद करके उन लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि समाज मे अशिक्षा ,गरीबी, हमारे समाज में नही रहे और लाचारी बेरोजगारी न है इस मौके पर बोरना पंचायत के सरपंच नवल किशोर सिंह के अलावे कई लोग मौजूद थे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button