● 4 सूत्री मांगों को लेकर जीविका समूह के सदस्यों ने किया प्रदर्शन।

जेटी न्यूज जयनाथ यादव की रिपोर्ट
बैरिया(प०चम्पारण) :- अखिल भारतीय महिला समिति सदस्य के महिलाओं ने अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर के प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में किस्त वसूली को लेकर मंगलवार को माले नेताओं के बैनर तले प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि विनाशकारी लॉकडाउन के वजह से आम आदमी, गरीब महिलाओं का रोजगार खत्म हो गया है। समूह से महिलाओं को जो ऋण लिया था। वह इस कोरोना महामारी के वजह से लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है।

जिससे मजदूर वर्ग के लोग कर्ज देने में असमर्थ हैं। इसको लेकर अखिल भारतीय महिला एसोसिएशन प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से मांग कर रही है, कि मार्च 2021 तक किस्त की वसूली पर रोक लगाया जाए। बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोगो को कर्ज की ब्याज की नीति को हमेशा के लिए हटाया जाए । प्रदर्शन कर रही महीला सुजीत देवी, कलावती देवी, गीता देवी आदि सैकड़ों महिला उपस्थित रही।।

Related Articles

Back to top button