20 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार





20 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

जे टी न्यूज़, मधुबनी : नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाली देसी शराब 20 बोतल व कारोबारी को सरकारी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है।

नगर थाना के एसआई शत्रुघन कुमार के नेतुत्व में उक्त सूचना मिलने पर राकेश पासवान एवं अन्य पुलिस बल ने उक्त शराब कारोबारी को पकड़ने हेतु बताए हुए स्थल पर रेड किया।

जहां 20 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ कारोबारी को भी मौके पर पकड़ लिया गया। उक्त शराब कारोबारी का पहचान माल गोदाम निवासी विनोद मंडल के रूप में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार विनोद मंडल सरकारी बस स्टैंड के पास शतू का दुकान खोल शराब का भी कारोबारी करते थे।

जिसे गुप्त सूचना पर नगर थाना की पुलिस गिरफ्तार कर लिया। वही शराब बेचने के मामले में कई बार जेल जा चुके है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button