सम्मानित हुए युवा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह यादव
सम्मानित हुए युवा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह यादव

जे टी न्यूज़,जयनगर:
रक्तदान महादान एवं जन सेवा ही सबसे बड़ी सेवा को अपना ध्येय वाक्य बनाकर कार्य करने वाली संस्था ‘रोटी बैंक, जयनगर’ के कार्यकर्ताओं को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मधुबनी अरविंद कुमार द्वारा सम्मानित किया गया है। युवा एवं तेज तर्रार पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह यादव लगातार कई वर्षों से रोटी बैंक संस्था के साथ जुड़कर जन सेवा कर रहे हैं। मनीष निरंतर कई वर्षों से गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण करते रहे हैं और साथ ही एक ‘रक्तवीर’ की भांति साल में तीन से चार बार रक्तदान शिविर का आयोजन कर स्वयं भी रक्तदान करते हैं और अन्य लोगों को प्रेरित भी करते हैं। मनीष जिला में तमाम सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैंl

बता दें कि जिलाधिकारी मधुबनी द्वारा ‘विश्व रक्तदाता दिवस’ के अवसर पर रोटी बैंक संस्था के पांच सदस्यों को सम्मानित किया गया है जिसमें रोटी बैंक संस्था के मुख्य संयोजक लकी राउत, रौशन किसन, मनीष सिंह यादव, पीयूष कुमार और रवि कुमार को सम्मानित किया गया है।
महिलाओं के हक एवं अधिकार के लिए संघर्षरत रहे हैं मनीष
युवा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह यादव ना केवल सामाजिक कार्यों एवं रक्तदान जागरूकता कार्यक्रमों में अग्रणी रहते हैं बल्कि समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं घरेलू हिंसा के खिलाफ भी आवाज बुलंद करते रहे हैं। महिलाओं के हक एवं अधिकार के लिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत संस्था महिला विकास मंच, मधुबनी के साथ जुड़कर मनीष ने सैकड़ों महिलाओं को उनका हक एवं अधिकार प्रदान कर एक मिसाल कायम किया है। मनीष उन सैकड़ों महिलाओं की आवाज बने हैं जो घरेलू हिंसा और उत्पीड़न की शिकार होती हैं, इतना ही नहीं बल्कि उन महिलाओं को उनके सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार दिलाया है।

वहीं पत्रकारिता की बात करें तो मनीष सिंह यादव ने महज चार वर्षों में बतौर पत्रकार जिले में एक अलग पहचान और कीर्ति स्थापित की है। मनीष प्रतिष्ठित दैनिक अखबार “प्रात: किरण” के जिला ब्यूरो प्रमुख हैं और साथ ही पत्रकारों एवं साहित्यकारों का सबसे मजबूत एवं सक्रिय संगठन “भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ” के मधुबनी इकाई के जिला महासचिव के पद पर आसीन हैं।आज उन्हीं संघर्षों और अथक प्रयासों का परिणाम है कि मनीष सिंह यादव को जिला प्रशासन, मधुबनी के द्वारा सम्मानित किया गया है।

