पैनोरमा ग्रुप ने टॉप 10 में बनाई जगह,कोशी- सीमांचल को किया गौरवान्वित


जे टी न्यूज़, पटना : रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी बिहार ने शीर्ष दस चल रही निबंधित परियोजनाओं की रैंकिंग जारी की जिसमें पैनोरमा ग्रुप ने टॉप 10 में बनाई जगह,कोशी- सीमांचल को गौरवान्वित किया है। टॉप टेन में जगह आने पर शुभचिंतकों द्वारा चलभाष एवम सोसल मीडिया पर पैनोरमा ग्रुप के सी एम डी को बधाई एवम शुभकामनाएं लोग दे रहे हैं। इस मौके पर ग्रुप के संस्थापक सह प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने बताया कि इस सफलता में कोशी-सीमांचल और पूर्णिया वासियों का भी बड़ा योगदान है। यह उपलब्धि हमारे क्षेत्र की पहचान और आपकी उम्मीदों का परिणाम है। आपके भरोसे ने हमें इस मुकाम तक पहुंचाया है, और हम भविष्य में भी इसी तरह आपका साथ निभाते रहेंगे।
बता दें कि रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) बिहार ने सोमवार को शीर्ष दस चल रही निबंधित परियोजनाओं की रैंकिंग जारी की है। रेरा के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने यह सूची जारी की। प्रमोटरों की रैंकिंग प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। भावी घर/प्लॉट खरीदार चल रही परियोजनाओं और परियोजनाओं की रैंकिंग देख सकते हैं। इसके लिए ‘बिहार रियल एस्टेट प्रोजेक्ट कोशेंट (बीआरक्यू)’ नाम दिया गया है। बीआरक्यू डेटा जारी करते हुए रेरा बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने कहा, “परियोजनाओं की रैंकिंग के संबंध में हमने भौतिक प्रगति, आवंटियों से एकत्र किए गए धन का उपयोग और परियोजना के प्रमोटर के खिलाफ दायर शिकायतों और ऐसे अन्य मामलों जैसे कारकों को ध्यान में रखा है। रैंकिंग गतिशील रहेगी और पंजीकृत परियोजनाओं के प्रमोटरों द्वारा किए गए अनुपालन के आधार पर यह तदनुसार बदल जाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा: “इस अभ्यास का उद्देश्य चल रही निबंधित परियोजनाओं के प्रदर्शन के बारे में एक रिपोर्ट प्रदान करना है। इससे प्रमोटरों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भी शुरू होगी जो विभिन्न मापदंडों पर अपने प्रदर्शन में सुधार करके अपने स्कोर में सुधार करने का प्रयास करेंगे।” पूर्णिया के पैनोरमा सिटी ने जारी टॉप 10 वाली सूची में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। पटना के बाहर केवल पूर्णिया का पैनोरमा सिटी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल है। पैनोरमा सिटी के निदेशक श्री संजीव मिश्रा ने इस उपलब्धि पर कहा, “हमारी परियोजना पैनोरमा सिटी का इस सूची में शामिल होना हमारे प्रयासों और हमारी टीम की मेहनत का परिणाम है। हम अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा और गुणवत्ता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” प्रिय कोशी-सिमांचल और पूर्णिया वासियों, पैनोरमा ग्रुप की इस सफलता में आपका भी बड़ा योगदान है। यह उपलब्धि हमारे क्षेत्र की पहचान और आपकी उम्मीदों का परिणाम है। आपके भरोसे ने हमें इस मुकाम तक पहुंचाया है, और हम भविष्य में भी इसी तरह आपका साथ निभाते रहेंगे। रेरा की इस पहल से रियल एस्टेट क्षेत्र में भरोसेमंद प्रमोटर्स की पहचान और उनकी परियोजनाओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रमोटरों और परियोजनाओं के प्रदर्शन का उद्देश्यपूर्ण और पारदर्शी तरीके से विश्लेषण करने का प्रयास किया गया है ताकि पूर्वाग्रहों की संभावनाओं को खारिज किया जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button