कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जयंती मनाया
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जयंती मनाया

जे टी न्यूज़, जयनगर :
जयनगर मंगलवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थानीय कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र महतो की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जयंती मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने जयंती पर भारत के प्रथम युवा प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जयंती पर हर्षोल्लास के साथ कांग्रेस कार्यालय स्थानीय कार्यालय में जयंती मनाया गया। कार्यालय परिसर पर वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश को आधुनिक बनाने और सामाजिक न्याय संबंधी चिंताओं से निपटने के अपने प्रयासों के लिए प्रसिद्ध थे। उनके प्रशासन के तहत शांति, शिक्षा और प्रौद्योगिकी में सुधार की पहल को लागू किया था। राजीव गांधी ने कई बाधाओं को पार किया,लेकिन सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए उनके समर्पण का लंबे समय तक प्रभाव रहा। उनकी दृष्टि का सम्मान करने और लोगों को उनके मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करने के लिए सद्भावना दिवस मनाते है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र महतो,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद चांद,अरुण प्रधान,कपिलदेवसाह,नगर अध्यक्ष गुड्डू साह,मो०खालिक,मो०आरिफ, इम्तियाज, प्रदीप पंजियार, सुभाष राउत छोटु, अवधेश सिंह, समेत अन्य लोग शामिल हुए।


