केंद्रीय कर्मचारियों ने नवजात यूपीएस का विरोध आक्रोश मार्च निकाला
केंद्रीय कर्मचारियों ने नवजात यूपीएस का विरोध आक्रोश मार्च निकाला

जे टी न्यूज, कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर में केंद्रीय कर्मचारियों ने एनपीएस और नवजात यूपीएस का विरोध पेंशन आक्रोश मार्च कटिहार में निकाला।
कर्मचारियों का जुनून देखते नहीं बन रहा था। बारिश के बावजूद भी पेंशन आक्रोश मार्च निकाला गया।विरोध मार्च में
एक ही आवाज हर तरफ गुंज रही थी। विरोध मार्च में पुरानी पेंशन वापस करने की माँग कर रहे थे। आसमान से गिरे खजूर पर अटके,
उपरोक्त बाते एनएमओपीएस, एफएएनपीएसआरके उपाध्यक्ष मृत्युजय कुमार कही।उन्होंने कहा कि एनपीएस के बाद यूपीएस आया जो दोनों कर्मचारियों के हित में नहीं है।दावा किया जा रहा था कि सरकार कोई ऐसी योजना लाएगी, जो एनपीएस की खामियां दूर कर कर्मचारी का वृद्ध अवस्था में उसकी सुरक्षा प्रदान करेगी।परिणाम स्वरुप डाक के तीन पात साबित हुआ।
इस अवसर पर रोशन कुमार झा, श्री मृत्युजंय कुमार, एच एन झा, पंकज कुमार, बिभास सिंह, विवेकानंद, ऱौशन कुमार, राकेश कुमार, प्रशान्त कुमार सिंह एवं विभिन्न विभाग के रेलवे कर्मचारियों ने भाग लिया।


