शराब तस्करों के खिलाफ नरपतगंज थाना की बड़ी कार्रवाई 4545 लीटर शराब के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार जे टी न्यूज, पूर्णिया :
शराब तस्करों के खिलाफ नरपतगंज थाना की बड़ी कार्रवाई
4545 लीटर शराब के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

जे टी न्यूज, पूर्णिया :
नरपतगंज थाना पुलिस और डीआईयू टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए शराब तस्करों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच-57 पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें एक ट्रक से 4545 लीटर अंग्रेजी शराब (McDowell’s) बरामद की गई। शराब तस्करी के आरोप में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. मो. नदीम अहमद (उम्र करीब 28 वर्ष), पिता- मो. जमील अहमद, ग्राम- मजुला नगर, थाना- कैमरी, जिला- रामपुर (उत्तर प्रदेश)
2. मो. फरमान अली (उम्र करीब 30 वर्ष), पिता- मो. फरजान अली, ग्राम- रूदरपुर, उधमसिंह नगर, थाना- रामनगर, जिला- नैनीताल (उत्तराखण्ड)
*बरामदगी*
अंग्रेजी शराब: 4545 लीटर
ट्रक: 01
ट्रक में एक बड़े बिजली ट्रांसफॉर्मर के भीतर शराब को गुप्त तरीके से छुपाकर लाया जा रहा था। पुलिस अब शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच-पड़ताल कर रही है, और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। नरपतगंज थाना में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ जारी है।

