बी पी एस सी छात्रों पर लाठी चलाने वाली सरकार इस्तीफा दो
बी पी एस सी छात्रों पर लाठी चलाने वाली सरकार इस्तीफा दो

जे टी न्यूज, बेतिया: भारत की जनवादी नौजवान सभा की पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी की बैठक का. सुशील श्रीवास्तव के हनुमत नगर स्थित निवास पर हुई ।बैठक को संबोधित करते हुए नौजवान सभा के राज्य नेता म. हनीफ ने बताया कि बिहार की डबल इंजन की सरकार बिहार में बढ़ रहे सभी समस्याओं के विरुद्ध उठने वाले आवाज को लाठी से दबा देना चाहती है।बिहार में सरकार की नाकामियों के विरुद्ध किसी भी आंदोलन को लाठी ,गोली से दबाने की नियत बन गई है।
जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।इसकी नाकामियों के खिलाफ 9 जनवरी को जिला पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण के समक्ष बेतिया में छात्रों ,नौजवानों का विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
जबकि जिला सचिव संजीव कुमार राव ने कहा कि लाठी गोली चलाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला 6 जनवरी को बेतिया सोवा बाबू चौक पर नौजवान सभा जलायेगा।बैठक की अध्यक्षता म सहीम ने की।बैठक में दीपक कुमार नेयाजुल हक,मुकेश कुमार,संतोष कुमार,राजकुमार राम आदि शामिल हुए।का. शंकर कुमार राव और नीरज बरनवाल की विशेष भागीदारी रही।


