भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती होगी ऐतिहासिक : उमाकांत
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती होगी ऐतिहासिक : उमाकांत

जेटीन्यूज/मधुबनी
लदनियां प्रखंड स्थित डीएनबी कालेज तेनुआही के परिसर में बुधवार को राजद कार्यकर्ताओं ने एक बैठक आयोजित कर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रस्तावित जयंती को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। पंचायती राज प्रकोष्ठ झंझारपुर के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई इस समीक्षा बैठक को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र विधार्थी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों को मिलकर संगठन को धारदार बनना है। इसके लिए उर्जावान लोगों को जोड़ने की जरूरत है। ताकि पूर्व उपमुख्य मंत्री व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को 2025 में मुख्यमंत्री बनाया जा सके। कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती समारोह, जो 24 जनवरी को जिले के फुलपरास में आयोजित है

उसे ऐतिहासिक बनाना है। इसका उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हाथों होना है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के सभी वर्तमान व पूर्व विधायक, सांसद , पूर्व विधान पार्षद, पूर्व लोग सभा व विधानसभा प्रत्याशी समेत जिले के सभी प्रकोष्ठ, प्रखंड व पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को शामिल होने का आमंत्रण पत्र भेजा गया है। बाबूवरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद विधायक प्रो. उमाकांत यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 17 माह की महागठबंधन सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव वृद्धावस्था पेंशन राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए एवं माई बहिन योजना के तहत महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने हेतु 2500 रुपए करने की घोषणा की है। लोग तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के प्रति उत्साहित हैं।
बैठक में पूर्व जिप सदस्य सह प्रदेश सचिव रामाशीष पासवान, प्रदीप प्रभाकर,भोगेन्द्र यादव, विष्णु देव भंडारी, प्रशांत कुमार, युवा राजद अध्यक्ष शशि कांत यादव, प्रखंड राजद महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरिता कुमारी, मुकेश कुमार, पूर्व पंसस राम कुमार यादव, प्रणव कुमार पप्पू, हजारी कामत, अमर बहादुर कामत, मोहम्मद सलीम,गुनेश मंडल, इन्दू कामत सहित दर्जनों प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

