राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार निलंबित अवैध राशि वसूली के आरोप में जांच समिति गठित

जे टी न्यूज, जोकीहाट:
जोकीहाट अंचल कार्यालय में कथित अवैध राशि की वसूली और अन्य अनियमितताओं के आरोप में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद, जिला पदाधिकारी अररिया, अनिल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार को निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार उक्त विडियो में श्री कुमार द्वारा अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन में पारदर्शिता नहीं रखते हुए अवैध राशि की वसूली की जा रही है। यह बिहार सरकारी सेवक वर्गीकरण अधिनियम के प्रतिकूल है।                                                                    जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, श्री मनोज कुमार को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अंचल कार्यालय, भरगामा में रखा गया है और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।                                                                                                     इस मामले की जांच के लिए श्री संजय कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व शाखा-सह-वरीय उप समाहर्त्ता के नेतृत्व में एक जांच समिति का गठन किया गया है। टीम को मामले की पूरी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button