नगर अध्यक्ष कुंदन निषाद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित

नगर अध्यक्ष कुंदन निषाद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजितजे टी न्यूज, खगड़िया: भागलपुर में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आगमन होने जा रहा है। इसी कार्यक्रम के निमित्त आज गोगरी नगर परिषद स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में नगर अध्यक्ष कुंदन निषाद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसका नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीतिश कुमार और मंच संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अमर सिन्हा ने की नीतीश कुमार ने बतलाया कि आगामी 24 फरवरी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का आगमन भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में होने जा रहा है जहां वे देश के करोड़ों की शान और बिहार के 84 लाख किसान के खातों किसान निधि के 19वीं किस्त डालने का काम करेंगे और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया की अधिक से अधिक संख्या में गोगरी के कार्यकर्ता और लाभुक किसान उस कार्यक्रम में जाये इसकी उन्होंने अपील की मौके पर उपस्थित युवा मोर्चा महामंत्री अमर सिन्हा ने भी अधिक से अधिक युवा किस को भागलपुर प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में ले जाने का निर्णय लिया वही मौके पर उपस्थित भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गोगरी नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद झा ने भी लोगों से भागलपुर जाने की अपील किया बैठक मे मुख्य रूप से गोगरी नगर के निःवर्तमान नगर अध्यक्ष राजेश पंडित गोगरी ग्रामीण के निःवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा गोगरी नगर महामंत्री रंजीत कुमार रंजन, सुखदेव मुनि गोगरी नगर महामंत्री प्रशांत मिश्रा, भाजपा स्टार प्रचारक फूलचंद पटेल, मनोज कुमार रंजीत चौरसिया विपिन निषाद के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button