केसरिया को बौद्ध सर्किट से जोडवाने का हम लोग प्रयास कर रहे :-मंत्री सुनील कुमार

केसरिया को बौद्ध सर्किट से जोडवाने का हम लोग प्रयास कर रहे :-मंत्री सुनील कुमार

को

जे टी न्यूज, केसरिया/पू०च,०: जिले के प्रभारी मंत्री सह सूबे के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने महोत्सव के उद्घाटन से पहले प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। सबका साथ सबका विकास इस बजट में समाहित है। आधारभूत संरचना मजबूत करने पर भी बल दिया गया है ताकि देश की प्रगति और तेजी से हो सके। विकास का फायदा समाज के हर वर्ग को मिले। उन्होंने कहा कि इस बजट को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सराहना की है। बिहार पर केंद्र सरकार की विशेष निगरानी है। इस बजट के माध्यम से हीं बिहार को मखाना बोर्ड मिला है।

जिससे मखाना की खेती करने वाले किसानों को काफी लाभ मिलेगा। कोशी क्षेत्र के किसानों के लिए भी विशेष ध्यान रखा गया है। हर क्षेत्र में विकास की गति बढ़ी है। बौद्ध स्तूप के विकास के सवाल पर कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण बौद्ध स्तूप के विकास के लिए तेजी से कार्य कर रही है। हमलोग इस स्तूप को बौद्ध सर्किट से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। प्रेस वार्ता के समय बेतिया सांसद संजय जायसवाल, पूर्व सांसद मीना सिंह, विधायक शालिनी मिश्रा, विधान पार्षद प्रो वीरेंद्र नारायण यादव, विधायक मीना कामत सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button