रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा सेनिटायजर, मास्क, साबुन का किया गया वितरण…।

रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा सेनिटायजर, मास्क, साबुन का किया गया वितरण…।

ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत खानपुर प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह कुशवाहा के द्वारा खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड नं 1 से सेनिटायजर, मास्क, साबुन का पंचायत वासियों के बीच वितरण आरंभ किया गया। मौके पर सहयोगी गण एक मीटर का दूरी बना कर पूरी तरह लाॅक डाउन का पालन करते हुए वितरण करने का काम किया।

सहयोगी साथियों में दिनेश कुमार आर्य, मनोज कुमार, राधेश्याम महतो आदि शामिल हैं। कोरोना संबंधी उपकरणों का वितरण करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोनावायरस एक महामारी है कृप्या इसे घर में ही रहकर दूर किया जा सकता है।

इसलिए आप सभी जन-मानस से अपील है कि कुछ दिनों के लिए घर में रहें और कोरोना को भगाएं।

घर में रहें और स्वस्थ रहें, कुछ दिन इंतजार करें, सब कुछ ठीक-ठाक हो जाने के बाद ही घर से बाहर निकलें, बेवजह भीड़ ना लगाएं तथा भीड़ का हिस्सा ना बने।

यह वितरण कार्य पूरे प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button