सर्वदलीय सभा में कामरेड शशि भूषण को दी गई श्रद्धांजलि

शशिभूषण यादव छात्र जीवन से मार्क्सवादी विचारधारा धारा को अपनाया - रामपरी

सर्वदलीय सभा में कामरेड शशि भूषण को दी गई श्रद्धांजलि / शशिभूषण यादव छात्र जीवन से मार्क्सवादी विचारधारा धारा को अपनाया – रामपरीजे टी न्यूज, मधुबनी। आज ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन जिला ईकाई द्वारा पलिवार गांव में शशिभूषण यादव का सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सर्वदलीय सभा की अध्यक्षता अमरनाथ झा ने की। सर्वदलीय सभा को संबोधित करते सीपीएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामपरी देवी ने कहा कि स्व शशिभूषण यादव छात्र संगठन एस एफ आई से राजनीतिक जीवन शुरू करनेवाले क्रांतिकारी नेता के साथ समाजसेवी,कर्मठ मार्क्सवादी चिंतक, नेता के साथ वरीय अधिवक्ता, पूर्व अध्यक्ष एवं महासचिव मधुबनी जिला अधिवक्ता संघ के बने,वह पूरा जीवन सादगी पूर्ण रहा , उनके निधन से उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं, वह मानव जीवन के मूल समस्या को जीवन सदैव संघर्ष कर सुलझाते रहे,आज जरूरत है उनके दिखाए रास्ते पर चलने की, सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम के वरिष्ठ नेता पूर्व अधिवक्ता संघ के महासचिव विजय नाथ मिश्र ने कहा कि शशिभूषण यादव जी काफी हंसमुख, मृदुभाषी के साथ लोगों से काफी लगाव था उनका,वह गरीबों के न्याय के लिए सदैव लड़ते रहे , न्यायालय में भी गरीबों को न्याय मिले जिनके पास पैसा नहीं भी रहा उसको भी न्याय दिलाने के लिए संकल्पित रहा करते थे, उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। पूर्व बिहार सरकार के मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने कहा कि शशिभूषण यादव अपने जीवन के संघर्ष में मार्क्सवादी विचारधारा को अपनाया और वैज्ञानिक सोच के साथ समाजवादी धारा के नेताओं से भी गहरा संबंध रहा , गणपति झा ने कहा कि स्व शशिभूषण यादव नफरती व फासीवादी विचारधारा के खिलाफ थे, पूंजीपतियों को कर में छूट के खिलाफ मुखर होकर पुरजोर विरोध करते रहे समतामूलक समाज के लिए सदैव सजगता से अपनी बातों को रखते रहे। सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप झा ने कहा कि शशिभूषण यादव छात्र नौजवान के समय में ही राजनीति में काफी लोकप्रिय थे उन्होंने पढ़ाई लिखाई के साथ साथ संघर्ष में विश्वास करते थे,उनका साफ समझ था कि जन आंदोलन से ही समाज में परिवर्तन ला सकते हैं। सीपीआई के मोती लाल शर्मा ने कहा कि कॉमरेड शशिभूषण बड़े बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया और काफी साहसी लोग थे क्रांतिकारी विचारों से पहचाने जाते थे,वह अद्भुत प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। सभा को संबोधित करने वाले में अधिवक्ता मधुबनी संघ के महासचिव शिवनाथ चौधरी , सीपीएम जिला कमिटि सदस्य शशि सलहैता, जीवन आनंद, तुफान यादव, पंकज चौधरी,सुजीत यादव, महेंद्र यादव , बीबी खातून सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। जबकि मंच संचालन रामनरेश यादव ने किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button