आंधी में उड़ा पानी टंकी दो वर्ष बाद भी नहीं बैठा

पानी बगैर सबसे भयावह स्थिति हरिजन टोली में : सैयद एकबाल

आंधी में उड़ा पानी टंकी दो वर्ष बाद भी नहीं बैठा   / पानी बगैर सबसे भयावह स्थिति हरिजन टोली में : सैयद एकबाल

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिला अंतर्गत प्रखंड करगहर पंचायत सेमरी में विगत कई वर्ष पहले आंधी में(सिंटेक्स)पानी टंकी उड़ गया।उड़े हुए लगभग 2 वर्ष हो गए। गरीब असहाय लोगो ने जनप्रतिनिधियों से कहा पर गरीब का सुनता कौन है आज तक वहां ना ही सिंटेक्स बैठा और ना ही किसी को नल जल का कनेक्शन हुआ। सोचा जा सकता है कि 2 वर्ष बाद भी हरिजन गरीब बस्ती में(सिंटेक्स)नहीं बैठा तो हालात कैसी होगी।सिर्फ जलमिनर दिखाई देता है। जबकि कागज में योजना की बली चढ़ाकर खाना पूर्ति कर लिया गया है। पानी बगैर सबसे भयावह स्थिति हरिजन बस्ती में ही है। ये बातें सैयद एकबाल ने कहा उसने यह भी बताया कि सेमरी पंचायत 12 गांव का पंचायत है। सेमरी गांव वह गांव है जहां से सरपंच और मुखिया व जिला पार्षद भी निवास कर चुके हैं। इन लोगों के द्वारा किसी प्रकार से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। यदि इस पर सुनवाई नहीं किया जाता है तो हम लोग आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। मोहम्मद अजीम राईन ने भी बताया कि मेरे पास मिस्त्री आए हुए थे। मैंने कहा जल नल का कनेक्शन कर दो तो बोला बाद में लगेगा।वह दिन 18 माह बीत गए नहीं लगा। उसने यह भी बताया कि जब से योजना चालू हुआ है उस दिन से लेकर आज तक मैं चिल्लाते रह गया लोगों से कहते रह गये मेरा कनेक्शन तक नहीं हुआ पानी कि बात करते है। मौके पर उपस्थित सैयद एकबाल शेरखान गौहर खान सैयद मुन्नू साहब रमजान राईन भोला राईन के साथ गांव के युवा साथी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button