देशभक्त वीरों की श्रद्धांजलि व कवि सम्मेलन को लेकर सीनियर सिटीजन का बैठक
देशभक्त वीरों की श्रद्धांजलि व कवि सम्मेलन को लेकर सीनियर सिटीजन का बैठक
जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास प्रखंड कोचस में 28.02.2025 को नेशनल सिनियर सिटिजन एशोसिएशन द्वारा एक अहम बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता एशोसिएशन के प्रखण्ड अध्यक्ष सत्यनारायण सिह एवं सन् चालन एशोसिएशन के राष्ट्रीय सन्युक्त सचिव पुर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र दुबे द्वारा किया गया। बैठक में 23 मार्च शहिद दिवस को लेकर देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह,राजगुरु एवं सुखदेव जैसे वीर सपूतों के लिए 23 मार्च 2025 को पूर्वाह्न 12 बजे से श्रद्धांजलि सभा एवं रात्रि में कवि सम्मेलन कि तैयारी के लिए समिक्षा की गई।साथ हि बैठक में कोचस प्रखण्ड क्षेत्र में पडने वाले राष्ट्रीय उच्च पथ 318 एवं राज्यकिय उच्च पथ पर प्रतिदिन वाहन दुर्घटनाओं से होने आकस्मिक मृत्यु पर गहरी चिंता व्यक्त किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल कर आकस्मिक चिकित्सा अस्पताल कोचस रोहतास में बनवाने के लिए अनुरोध किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों ने एक दूसरे को अबिर गुलाल लगा कर होली का गित गाते हुए आपसी भाईचारा का सन्देश दिया। मौके पर पारस नाथ सहाय इलियास अन्सारी रामजी सिंह सरयू तिवारी राधाकृष्ण तिवारी डा,मुन्ना कुमार पासवान सर्वेश्वर पाठक जनार्दन सिंह देवधारी सिंह सुरेन्द्र प्रसाद श्रीकांत सिंह रामा शन्कर पान्डेय भरत पान्डेय के साथ संगठन के सारे सदस्य गण उपस्थित रहें।

