आपसी भाई चारा सौहार्द पूर्ण माहौल में शांतिपूर्वक मनायें पर्व त्योहार :-एसडीएम
डीजे पर पाबंदी मनचलों हुड़दंग अफवाह फैलाने वालों पर चिन्हित कर होगी करवाई :-प्रशासन
जे टी न्यूज़, जयनगर :
जयनगर एसडीएम वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर में रमजान और होलीका दहन एवं होली पर्व त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों गणमान्य लोंगो के द्वारा शान्तिपूर्वक पर्व त्योहार मनाने को विचार विमर्श कर सुझावों को रखा गया और विस्तृत जानकारी लेते हुए कई अहम निर्णय लिए गये। उपस्थित लोगो ने मस्जिद नवाज स्थलों और होलिका दहन स्थलों व आसपास क्षेत्र में पुलिस व प्रशासन की तैनाती की मांग की गई। मनचले बाइकर्स गैंग और डी जे एवं मनचलों अफवाह फैलाने वालों पर करवाई करने । पर्व त्योहार को ले सघन गस्ती और वाहन चेकिंग अभियान चलाने होलिका दहन स्थलों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती करने होलिका दहन के बाद अगले दिन बचे हुए अवशेष राख का उठाव करने अस्पताल प्रशासन ,अग्निशमन विभाग को एलर्ट रहने समेत अन्य सुझावों बैठक में रखा गया। अधिकारियों ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा आपसी सौहार्द शांति पूर्वक और भाई चारे के साथ पर्व को मनाये यह हम सभी कर्तव्य और दायित्व भी सभी के सहयोग से शांतिपूर्वक पर्व त्योहार मनाने की अपील की गई। रमजान पर्व को लेकर मस्जिद नवाज स्थलों और होलीका दहन एवं होली पर्व के दिन चयनित स्थलों पर चयनित स्थलों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती रहेगी एवं क्षेत्र में पुलिस बल गस्त लगाते रहेंगे। यातायात के नियमो का पालन करने वाहन चलाते समय हेलमेट उपयोग अवश्य करने। क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा निरन्तर चालू रखने की अपील की गई। अफवाह फैलाने वालों और हुड़दंग करने वालो पर करवाई की जाएगी। पर्व के दिन भी प्रशासन गस्त लगाते रहेंगे। डीजे और अश्लीलत गीत संगीत नहीं बजेगा। शिकायत मिलने पर पकड़े जाने पर निश्चित रूप से करवाई की जायेगी।

असामाजिक तत्वों और पर्व में व्यवधान डालने और नियमों का पालन नहीं करने पर सख्ती से करवाई की जाएगी। पर्व के बाद भी हुड़दंग करने वालो पर चिन्हित कर करवाई होगी समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। होलिका दहन के पश्चात राख मलवा को शहरी क्षेत्र में नगरपंचायत उठाव कराये जाने को ले निर्देश दिया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन के पश्चात आपसी सहयोग से मलवा हटाने की अपील की गई। जिससे यातयात बाधित न हो। चौकीदारों को भी विशेष दिशा निर्देश दिये गये हैं। सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। तेज रफ्तार बाइकर्स समेत अन्य वाहन यातयात नियम के उलंघन करने वालो पर भी निश्चित करवाई की जाएगी। पर्व त्योहार को शांतिपूर्वक को ले निर्णय का अनुपालन करने का विधि व्यवस्था बनाये रखने में सभी से सहयोग की अपील किया गया। उपस्थित लोगों ने भी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया शांति और सौहार्द के माहौल में पर्व मनाने का सहयोग का भरोसा दिया। आयोजित बैठक में थाना अध्यक्ष अमित कुमार,बीडीओ राजीव रंजन कुमार,अनिरुद्ध ठाकुर, भूषण सिंह,पवन यादव, सुरेंद्र महतो, अनिल सिंह, प्रदीप यादव, गुड्डू साह,शशिभूषन प्रसाद, राज कुमार सिंह,उमेश यादव, जिलानी आजाद,कारी यादव,सौकत अली समेत कई जनप्रतिनिधियों गणमान्य लोग मौजूद थे।

