मधुबनी जिले के टाॅपर्सों में लदनियां के तीन छात्रों ने मारी बाजी जेटीन्यूज /मधुबनी
मधुबनी जिले के टाॅपर्सों में लदनियां के तीन छात्रों ने मारी बाजी
जेटीन्यूज /मधुबनी
बिहार माध्यमिक बोर्ड पटना ने मैट्रिक की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिला टाॅपर्सों की सूची में प्रखंड के तीन छात्र शामिल हैं। प्रखंड के सिधपा गांव निवासी अरुण सिंह की पुत्री सरस्वती कुमारी ने 471 अंक लाकर 8वीं रैंक, धनजैया गांव के अमोद यादव के पुत्र जयराम यादव ने 469 अंक लाकर 10वीं रैंक व तुलसी राम यादव के पुत्र आलोक कुमार ने 469 अंक लाकर 10 रैंक पाई है। छात्र सरस्वती कुमारी व जयराम यादव नव उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिधप परसाही तथा आलोक कुमार हाई स्कूल पद्मा के छात्र हैं। अपनी सफलता का श्रेय इन छात्रों ने मां शारदे कोचिंग सेंटर के शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, अपने माता-पिता व अन्य गुरुजनों को दिया है। ये लोग डाॅक्टर व इंजीनियर बनना चाहते हैं। लोगों ने उसे बधाई दी है।
विदित हो कि नव उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिधप परसाही को विगत छह वर्षों से मिल रही सफलता प्रखंड के हर बुद्धिजीवियों की जुबान पर रही है।
वर्ष 2019 में राम कुमार सिंह 475 अंक प्राप्त कर राज्य में 9वां स्थान, वर्ष 2021 में निरंजन कुमार सिंह 480 अंक प्राप्त कर राज्य में 5वां स्थान, वर्ष 2022 में विवेक कुमार ठाकुर 486 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान, वर्ष 2023 में गणेश कुमार सिंह 477 अंक प्राप्त कर राज्य में 9 वां स्थान, 2024 में सुमन कुमार पूर्वे 486 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान व नीरज कुमार 480 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान प्राप्त किया था। लोगों ने उसे बधाई दी है। शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, राधेप्रसाद सिंह, प्रो. रामेश्वर सिंह, रंजीत यादव, शुभकांत पासवान आदि ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता प्रकट की है।


