लोजपा आर के रोसड़ा प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित
लोजपा आर के रोसड़ा प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित
जे टी न्यूज, रोसड़ा/समस्तीपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देशानुसार एवं समस्तीपुर जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह के आदेशानुसार रोसड़ा प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक रोसड़ा प्रखंड के राज उत्सव पैलेस पांचुपुर में किया गया । वहीं प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द कुमार पासवान कि अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उपस्थित हुए। वहीं मंच का संचालन शम्भू पासवान के द्वारा किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए समस्तीपुर जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर ने कहा कि रोसड़ा प्रखंड एक विधानसभा के रूप में आता है वो आरक्षित सीट है। साथियों आप सभी को कड़ी मेहनत करनी होगी। हर पंचायत अध्यक्ष अपने क्षेत्र के बुथ स्तर तक पहुंच कर हर बुथ से कम से कम 21 कार्यकर्ता साथी को जोड़ने कि आवश्यकता है। वहीं जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी सम्मानित कार्यकर्ता साथी कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर जिला के सभी सीटें जीता कर NDA कि झोली में देने कि काम करेंगे। बैठक में शामिल हुए प्रदेश सचिव विकेस कुशवाहा, लोजपा (रा) समस्तीपुर जिला पदाधिकारी अमरेश चौधरी, आई टी सेल जिला श्याम पासवान, मुकेश कुमार सिंह, धर्मवीर ठाकुर जी, श्रीमती नुतन, डॉ विरेन्द्र कुमार, चंद्रशेखर आजाद, राम बहादुर पासवान, गणपति पासवान, गंगा प्रसाद साहू, संतोष कुशवाहा, संतोष ठाकुर, तपेश्वर पासवान, चंद्रमनी पासवान, श्रीमती विभा देवी, श्रीमती आशा देवी आदि समस्त कार्यकर्ता साथीगण उपस्थित हुए।


