सम्राट अशोक का जयंती मनाई गई जे टी न्यूज केसरिया
सम्राट अशोक का जयंती मनाई गई

जे टी न्यूज केसरिया/पू०च०नगर : पंचायत के आर्य समाज मंदिर परिसर में शनिवार को भारत के महान शासक सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता सीताराम यादव ने कहा कि सम्राट अशोक के शासनकाल में भारत का विस्तार हुआ। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण के लिए भी बेहतर कार्य किया। वे समाज के लिए आदर्श हैं। वहीं अध्यक्षता करते हुए कौमी एकता फ्रंट के अध्यक्ष वसील अहमद खान ने कहा कि बौद्ध धर्म के उत्थान में सम्राट अशोक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे शांति, अहिंसा व न्याय के प्रतीक थे। बौद्ध धर्म के प्रचार के माध्यम से संसार को एक संदेश दिया। समारोह को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। वही सम्राट अशोक के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

संचालन एससी/एसटी कर्मचारी संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू राम ने की। मौके पर पूर्व मुखिया राजकुमार प्रसाद, आप पार्टी के जिला प्रवक्ता रामाधार राय, पूर्व मुखिया हरिशंकर पासवान, डॉ राजेन्द्र सिंह,चंदन राम,डा राजेन्द्र सिंह ,प्रफुल कुंअर,ज्ञान प्रकाश, विशुराज सिंह, रवि जायसवाल, प्रमोद यादव सहित अन्य मौजूद थे।