डॉo भीमराव अंबेडकर की 135, वांँ जन्म दिवस सीपीआई कार्यालय में मनाई गई

डॉo भीमराव अंबेडकर की 135, वांँ जन्म दिवस सीपीआई कार्यालय में मनाई गई

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद समस्तीपुर एवं बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन जिला परिषद समस्तीपुर के संयुक्त आयोजन में भारत रत्न डॉo भीमराव अंबेडकर की 135, वांँ जन्म दिवस सीपीआई के बंगाली टोला जिला कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर नगर प्राथमिक विद्यालय में डॉo अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्या अर्पण से हुई। इसके बाद सीपीआई जिला कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन रेल यूनियन के पूर्व नेता और मार्क्सवादी चिंतक राम सोगारथ राय की अध्यक्षता एवं एटक अध्यक्ष सुधीर कुमार देव के संचालक में किया गया। इस विचार गोष्ठी में बड़ी संख्या में मार्क्सवादी बुद्धिजीवी ने भाग लिया। गोष्ठी का विधि वत उद्घाटन करते हुए भाकपा के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि देश के समाजवादी धर्मनिरपेक्ष संविधान के निर्माता जीवन के प्रारंभिक दिनों मनुवादी धर्मानधता के शिकार होते रहे। परंतु संघर्ष के बदौलत वे देश के एक महान अर्थशास्त्री और समाजशास्त्री के रूप में स्थापित हुए। आरएसएस सदस्य भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में देश के गृह मंतरी के संसद में अंबेडकर के प्रति निंदनीय भाषा के प्रयोग को भाजपा के अंदर अंबेडकर के प्रति उनकी भावना की घोर निंदा की गई। देश के धर्मनिरपेक्ष संविधान को भाजपा द्वारा सुनियोजित तरीके से बदलने की साजिश पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। गोष्टी को खेत मजदूर यूनियन के जिला महासचिव अनिल प्रसाद, भाकपा समस्तीपुर शहर कमिटी सचिव शत्रुघ्न प्रसाद पंजी, समस्तीपुर अंचल के प्रभारी सचिव मोहम्मद मुन्ना, खेत मजदूर यूनियन के नेता डॉक्टर बी सिंह, छात्र संघ के नेता अर्जुन कुमार, किसान सभा के नेता देवेंद्र सिंह, और रेल यूनियन के नेता राजेंद्र राय ने भी संबोधित किया। बैंक युनियन के नेता मनोहर राम के धन्यवाद ज्ञापन से विचार गोष्टी समाप्त हुई.

Related Articles

Back to top button