बुद्धिजीवियों ने आतंकवादी द्वारा पर्यटकों की हत्या की किया घोर निंदा न्यायिक जांच की किया मांग
बुद्धिजीवियों ने आतंकवादी द्वारा पर्यटकों की हत्या की किया घोर निंदा न्यायिक जांच की किया मांग
जे टी न्यूज, खगड़िया: बुद्धिजीवी नागरिक मंच एवं देश बचाओ अभियान के तत्वाधान में स्टेशन परिसर में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को चिन्हित कर लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन द्वारा हत्या की घोर नींदा किया तथा मृतकों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तथा सरकार से मृतक आश्रितों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने एवं नौकरी देने, घटना की न्यायिक जांच करने की मांग किया।
मंच अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव, समाजसेवी कंचन पटेल, संयोजक मधुबाला, होमगार्ड संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देशबंधु आजाद, रेल उपभोक्ता के सुभाष चन्द्र जोशी, चंद्रशेखरम, तुफानी यादव , श्रीकांत गुप्ता आदि ने रेलसेवा समृद्ध करने, विकसित करने, अमृत स्टेशन भवन जल्द निर्माण करने की मांग किया। कहा कि सहरसा सलौना अन्य दूसरे स्टेशन भवन का निर्माण हो चुका किंतु एक साथ परियोजना चालू होने, फंडिंग मिलने के बाबजूद खगड़िया जंक्शन खंडहर में तब्दील है।
विगत भीषण बारिश आंधी तूफान में स्टेशन पर कर्मी, भेंडर, यात्रियों को काफी परेशानी हुई।


