गोली मार कर चचेरे भाई को किया घायल मुखिया समेत दो पर एफआईआर

गोली मार कर चचेरे भाई को किया घायल मुखिया समेत दो पर एफआईआर

जमीन विवाद को लेकर पुर्व में थानादिवस पर हो चुका है सुनवाई

 

जे टी न्यूज़, जयनगर :थाना क्षेत्र के कोरहिया में गोली मार कर चचेरे भाई को घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। गोलीकांड में पंचायत के मुखिया महेश यादव समेत दो पर एफआईआर दर्ज हुआ है। बताया गया है कि गोलीकांड में घायल केशव कुमार सिंह 30 वर्ष तथा उसके चचेरे भाई आशु सिंह के बीच पुर्व से जमीन विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनो के बीच रंजिश था। सोमवार को घायल हटिया से वापस घर आ रहा था। चौक पर मुखिया व चचेरे भाई के बीच गाली गलौज होने लगा। जो झड़प व मारपीट में तब्दील हो गया। तथा आरोपित चचेरे भाई ने लाईसेसी पिस्तौल से उसे घायल कर दिया। गोलीकांड के बाद आननफानन में लोग घायल को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहा इलाज चल रहा है। अस्पताल के डीएस डा. रौनित कुमार ने बताया कि घायल के पैर में गोली लगा है। तथा अन्य जगह पर चोट है। इधर घटना की सुचना मिलते भी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तफ्शीस कर रही है।थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि दोनो के बीच पुर्व से जमीन विवाद था। गोलीकांड में चचेरे भाई आशु सिंह तथा पंचायत के मुखिया महेश यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। मामला कोरहिया कोरहिया गांव के वार्ड न. 10 का है। पुर्व में जमीन विवाद को सुलाझाने के लिए थाना दिवस पर कई बार सुनवाई भी हो चुकी है। दोनो पक्ष के बीच आपस में बटवारा भी हो गया था। पर घर के सामने सरकारी जमीन पर बोड्रीवाल को लेकर रस्साकस्सी चल रहा था। एक पक्ष का.कहना था कि जमीन बंदोबस्त से प्राप्त है। तथा दुसरे पक्ष उसे सरकारी जमीन बता रहा था। जिसकारण से थानादिवस पर मामला नही सुलझने के कारण सोमवार को गोलीकांड में तब्दील हो गया। Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button