आर.जे.पी (सत्य) के प्रत्याशी राजेंद्र पासवान ने जनसंपर्क कर लिया आशीर्वाद

आर.जे.पी (सत्य) के प्रत्याशी राजेंद्र पासवान ने जनसंपर्क कर लिया आशीर्वाद

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) के सासाराम (सु) लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र पासवान ने सासाराम सुरक्षित क्षेत्र के सासाराम से लेकर रोहतास नगर पंचायत नौहटा के उचैला पंचायत के लोगों से जनसंपर्क कर आशीर्वाद लिया। इस दरमियान बकनौरा के मुखिया संजू देवी, सुधीर कुमार सिन्हा ने आवसानी नदी पर जन सहयोग से बांस बल्ला से बने चचरी पुल को पक्का पुल बनाने की मांग किया और बताया कि स्थानीय सांसद, विधायक सिर्फ आश्वासन देकर गए तो दोबारा लौट कर नहीं आए। श्री पासवान ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि आप लोगों के आशीर्वाद और समर्थन से सांसद बना तो आप लोगों के साथ खड़े रहेंगे। सच्चा सेवक बनकर रहूंगा। आप सबों की आवाज संसद में बनूंगा। आगे उन्होंने कहा जपला सीमेंट फैक्ट्री के माइंस को देख दु:ख भी व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के नाकामी के कारण जिले का अमझोर फैक्ट्री एवं डालमियानगर फैक्ट्री बंद हो गई। जिसके कारण हजारों लोग बेरोजगार हो गए और यहां से पलायन कर गए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button