समारोह पूर्वक दी गई विदाई
समारोह पूर्वक दी गई विदाई
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: राजखंड स्थित मदरसा मदीनातुल उलूम के प्रांगण में एक विदाई समारोह मो कमालुद्दीन की अध्यक्षता में हुई। मौलाना अब्दुस सत्तार कासमी एवं मौलाना शरीफ अहमद के सेवानिवृत्त के अवसर पर उनके चालीस वर्ष की सेवा पर मदरसा के सचिव मो शमशाद ने प्रकाश डाला। मौलाना मरगूब ,प्रिंसपल मदरसा शामुल उलूम काशीपुर एवं मौलाना निजामुद्दीन ने अपनी तासूरत का बयान किया। कार्यक्रम का आरंभ कुरान पढ़ने से किया गया।समारोह में शामिल व्यक्ति – हाजी मुखलेसुर रहमान ,अध्यक्ष मदरसा, जनाब मो. नसीरुद्दीन – भूतपूर्व सचिव मदरसा मो. मोकिम,भूतपूर्व अध्यक्ष मदरसा, मो0 रिजवानूल हक, मो दानिश तनवीर व जमालुद्दीन आदि शामिल थे। अंत में दोनों को सम्मान के साथ विदाई दी गई।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन मदरसा के सचिव शमशाद ने किया।




