बिस्फी पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग से अबैध वाहन मालिकों में अफरा-तफरी

 

जेटी न्यूज बिस्फी मधुबनी

 

बिस्फी थाना क्षेत्र में दिखने को मिल रहा है चुनाव का असर, चुनावी सरगर्मी को लेकर प्रशासन सख्त दिखाई दे रहे है। पुलिस कप्तान डॉ0 सत्य प्रकाश के दिशा-निर्देश के आलोक में चलाया गया सभी थानों में रोको टोको अभियान। बिस्फी थाना स्थित चेक पोस्ट पर बिस्फी थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में चलाया गया रोको टोको अभियान, चारपहिया वाहन एवम् मोटरसाइकिल वाइक इत्यादि जांच किया गया हेलमेट, माक्स, कागजात,सीट-बेल्ट, सहीत इत्यादि जांच किया गया। बिस्फी थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि दो दर्जन से अधिक वाहन को चलान कांट गया है। रोको टोको अभियान चलाने से अनियंत्रित वाहन चालकों पर कंट्रोल होगा वही, थाना क्षेत्र वाहन चोरी का वारदात में कमी आये गा।मोके पर एसआई धर्मेन्द्र कुमार, एएसआई कपालेश्वर राय, सहीत ओर भी पुलिस कर्मी थे महजुद।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button