सासाराम स्टेशन पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान जारी

सासाराम स्टेशन पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान जारी जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) शुक्रवार को वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार सासाराम स्टेशन एवं विक्रमगंज लाइन पर सीटीआई डीडीयू/ उपेंद्र कुमार एवं आरपीएफ़ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें व्यक्ति बिना टिकट के यात्रा करते हुए 180 व्यक्ति पकड़े गए। जिससे कुल जुर्माना लगभग 80000/- वसूला गया। जिसमें सासाराम स्टेशन के अलावा विक्रमगंज लाइन में टिकट अभियान चलाया गया एवं जो व्यक्ति बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए उन्हें भारी भरकम जुर्माना रेलवे को देना पड़ा। उक्त अभियान के दौरान अवर निरीक्षक डी एस राणावत, सहायक अवर निरीक्षक आर के पांडेय, प्रधान आरक्षी भुनेस्वर राय तथा टिकट चेकिंग स्टाफ राजेश कुमार, सीतरेआई गौरव कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button