रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में लोकल महिला प्रत्याशी की मांग तेज

इंजीनियर राधा कुमारी को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में लोकल महिला प्रत्याशी की मांग तेज / इंजीनियर राधा कुमारी को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन जे टी न्यूज, समस्तीपुर: रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में इस बार स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग ज़ोर पकड़ रही है। आमजन का कहना है कि अब ऐसे नेता की ज़रूरत है जो यहीं का हो, यहीं के दर्द को समझता हो और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा रहता हो। इसी क्रम में स्थानीय जनता ने राजद (राष्ट्रीय जनता दल) से एक लोकल महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारने की पुरज़ोर मांग की है। जनता ने जिस चेहरे को आगे बढ़ाया है, वह हैं इंजीनियर राधा कुमारी, जो लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय हैं और महिला उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों के हक़ के लिए निरंतर काम करती रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी पहचान एक ईमानदार, शिक्षित और कर्मठ महिला नेता के रूप में बन चुकी है। इस मांग को और बल मिला जब राजद की जिला महिला अध्यक्ष पिंकी राय ने भी राधा कुमारी को खुला समर्थन देते हुए कहा कि पार्टी को इस बार एक सशक्त लोकल महिला को अवसर देना चाहिए, जो जमीन से जुड़ी हो और जनहित के मुद्दों को बेहतर ढंग से उठा सके।
स्थानीय लोग मानते हैं कि अब समय आ गया है कि राजनीति में ऐसे चेहरों को आगे लाया जाए, जो केवल चुनाव के समय नहीं बल्कि पूरे समय जनता के साथ खड़े रहें। इंजीनियर राधा कुमारी को मिल रहा यह समर्थन आने वाले चुनाव में राजद के लिए एक निर्णायक पहल साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button