राज्यसभा सांसद संजय झा के अभिनन्दन में आगामी 25 जून को ऐतिहासिक समारोह – ईश्वर मंडल
राज्यसभा सांसद संजय झा के अभिनन्दन में आगामी 25 जून को ऐतिहासिक समारोह – ईश्वर मंडल
जे टी न्यूज, दरभंगा :
जिला जदयू कार्यालय , लहेरियासराय के कर्पूरी सभागार में सम्मानित जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल जी की अध्यक्षता में सभी प्रखंड अध्यक्षगण, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षगण एवं सभी विधानसभा प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें, माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जदयू सह विद्वान सांसद राज्य सभा श्रीमान संजय कुमार झा जी के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल जापान, दक्षिण कोरिया, जापान, सिंगापुर और इंडोनेशिया देशों की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता , आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति और दृढ़संकल्प , पाकिस्तान की कायराना हरकत की जानकारी तथा आतंकवाद कैसे खत्म हो इसकी गंभीर चर्चा की गई। आतंकवाद के खिलाफ विश्व के सभी देश एकजुटता दिखायें और मिलकर मुकाबला करें । माननीय सांसद श्रीमान संजय कुमार झा जी ने देश की नीति को संबद्ध देश में बड़े ही प्रभावशाली तरीके से रखकर स्वदेश लौटे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 22 जून, 25 को दिन के 11:00 बजे L N M U , दरभंगा के जुबिली हाॅल में माननीय का नागरिक अभिनंदन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। अभिनंदन समारोह को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक में जिला संगठन प्रभारी सह अति पिछड़ा वर्ग आयोग के नव नियुक्त सदस्य केदारनाथ भंडारी जी को पाग चादर से हायाघाट विधानसभा प्रभारी संजीव झा मुन्ना जी ने सम्मानित किया प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षगण, प्रकोष्ट के जिला अध्यक्षगण, विधानसभा प्रभारी गण, कन्हैया शाह, डॉ सुनील ठाकुर, संजय झा, नागेंद्र पासवान, विनोदआनंद झा, अंजुला शर्मा, विनोद चौधरी, विकास यादव, रामनरेश यादव, रामबाबू यादव , अतर इमाम बेग, उपेन्द्र राय, रामनरेश भगत,पप्पू चौधरी, राज किशोर साफी, सुरेश गुप्ता, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, हरिशंकर पासवान, आकाश पासवान, विनोद मिश्रा, राजेश राय, इत्यादि


