अगलगी में दो लोगों के घर समेत लाखों के सामान जले

अगलगी में दो लोगों के घर समेत लाखों के सामान जले जे टी न्यूज, मधुबनी : लदनियां प्रखंड की सिधपकला पंचायत के योगिया गांव में मंगलवार की देर रात आग लगने से मवेशी समेत लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। लोचन महरा व पवन कुमार महरा के घर में आग अचानक लगी और देखते- ही- देखते घर में बंधी बकरी समेत सभी सामान जलकर राख हो गए। जानकारी पर पहुंचे अग्नि शमन से जुड़े कर्मियों ने दमकल से आग बुझाई। दोनों परिवार के सब कुछ जलकर राख हो गए। बड़ी मुश्किल से घर के सदस्यों ने अपनी जान बचाई। पंसस व पूर्व उपप्रमुख मनोज कुमार यादव ने बताया कि सीओ को इसकी जानकारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button