आयुष्मान योजना में सभी उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को शामिल करने की मांग
आयुष्मान योजना में सभी उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को शामिल करने की मांग
जे टी न्यूज़, चेनारी/रोहतास(संजय तिवारी) : वरिष्ठ नागरिकों की लम्बित मांगों को ले नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन द्वारा प्रखण्ड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया। जिसमे सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। वृद्धापेंशन बढाकर 11 सौ किए जाने पर सरकार का आभार जताने के लिए बाद में धरना विजय सभा में तबदील हो गया। धरनार्थियों को सम्बोधित करते हुए संघ के राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन ने पेंशन बढाने का स्वागत करते हुए कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों की रेल किराये में मिलने वाली छूट को पुनः बहाल करने की मांग पर टाल-मटौल कर रही है। वही किराये में वृद्धि भी कर दिया गया है। कहा कि जब वरिष्ठ नागरिकों की उम्र 60 साल निर्धारित है तो आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना में सिर्फ 70 साल पार वालो को ही शामिल कर उनमे भेदभाव किया जा रहा है जो कि गलत है। सीनियर सिटीजन एक्ट के मामले लम्बित होने से त्वरित न्याय नही मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि वृद्धापेंशन बढ़वाने के बाद रेल किराया छूट की पुनः बहाली एवं आयुष्मान योजना की उम्र सिमा 60 साल कराना अब हमारा मुख्य एजेंडा है इसके लिए हम केंद्र सरकार के समक्ष आंदोलन को तेज करेंगे।मुखिया अशोक भारद्वाज ने बुजुर्गों के लिए हर सेवा में सहयोग करने का आश्वासन दिया। धरना के उपरांत बीडीओ एवं सीओ को नव सूत्री मांगपत्र सौपा गया। वही संघ सदस्य शंभूलाल एवं गरजन सिह के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रधांजलि दी गई।मौके पर यमुना शुक्ला, नगीना सिंह उर्फ नागेश्वर सिह, बबन सिह, सचितानंद सिह, रमाशंकर पांडेय, बिहारीलाल पाल, सन्तन सिह, सूर्यनाथ सिह, शिवमूरत सिह, कुशुम देवी, देवी बसन्ती त्रिपाठी, बद्रीनारायण सिह, शिवपूजन शर्मा, विमल पांडेय, द्वारिका चौबे, गोविंद पांडेय, डॉ.नारायण पांडेय, दिवाकर तिवारी, राजाराम बिन्द, जयराम चौबे, अयोध्या प्रजापति, दयानंद दुबे, टेंगर पासवान, मुखदेव तिवारी, इमरान खान, राही शाहाबादी, रामएकबाल चौबे, विनोद सिह, कन्हैया मिश्रा सहित कई अन्य उपस्थित थे।

