29 अगस्त को माकपा का होगा नौतन विधान सभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन

*29 अगस्त को माकपा का होगा नौतन विधान सभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन*

जेटी न्यूज़
नौतन। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मा.)नौतन लोकल कमिटी अंतर्गत मुसही शाखा की बैठक कामरेड रुपलाल साह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक की शुरुआत पार्टी के महामानव और केरल बाममोर्चा के पूर्व मुख्यमंत्री का.बी.अच्युतानंद,का.विजय नाथ तिवारी,का.अनवार अली,का.राजकौशल मिश्रा,पूर्व सरपंच का.बनारसी साह तथा फुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर सैनिकों सहित असंख्य शहीदों को श्रद्धा सूमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दे कर दो मीनट का शोक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सचिवमंडल सदस्य सह लोकल कमिटी सचिव का.प्रकाश कुमार वर्मा(अधिवक्ता)ने कहा कि आज हमारा बिहार चुनावी वातावरण में तब्दील और माहौल बन चुका है।बिहार विधानसभा चुनाव मे अपनी हार को देखते हुए केन्द्र सरकार ने चुनाव आयोग को मोहरा बना कर बिहार में पिछले दरवाजे से एन आर सी लागू कर राज्य में 65 लाख से अधिक मतदाओ का नाम काटने दिया है।और कटे हुए मतदाओ की सूची चुनाव आयोग पब्लिक डोमेन मे नही चाह कर भी सर्वोच्च न्यायालय के तमाचे ने चुनाव आयोग को कटे मतदाओ का नाम अपलोड करना पडा।
एस आई आर के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव माकपा के राष्ट्रीय नेता का.अशोक ढ़ावले सहित सभी दलों के राष्ट्रीय नेता मतदाता अधिकार यात्रा दिनांक- 29.08.25 को हरिवाटिका चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रातः 08 बजे से शुरू किया जाना सुनिश्चित है।
हमारी पार्टी के सदस्य और समर्थकों का जमावड़ा बगही खड्डा पुल चौक पर सुबह 9 बजे करना है।और वही कर झंडा बैनर के साथ मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल सभी राष्ट्रीय नेताओं का स्वागत और अभिनंदन करना है।
सचिवमंडल सदस्य का.प्रभुनाथ गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने एक ऐप बनाया है जिसके माध्यम सभी भाजपाई अपना नाम और एपिक ऐप के माध्यम से जोडने का अभियान चलाया जा रहा है।बेतिया मे भाजपा का चुनाव प्रभारी आ चुका है उसे के षड्यंत्र के द्वारा भाजपा विरोधी मतदाओ को मतदाता सूची मे न जूड़े।इसी काम में भाजपा रात दिन लगी है।भाजपा के इस षड्यंत्र को घर घर पहुंचाने का काम करने का फैसला लिया जाना चाहिए।
सचिव मंडल सदस्य का.शंकर कुमार राव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के मतदात अधिकार यात्रा मे हमारी सक्रिय भागीदारी और उसी दिन नौतन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नौतन पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मे शतप्रतिशत भागीदारी उपरोक्त दोनों कार्यक्रम हमारे लिए एक चुनौती है।नोटिस हर घर पहुचाने की महती भूमिका निभाने की जिम्मेदारी हम सबकी है।
मुसही शाखा द्वारा लिये गए फैसले-
(01)झंडा और बैनर के साथ मुसही शाखा से 50 साथी भाग लेंगे जो सुबह 9 बजे तक बगही पुल पर पहुंच जाना है।

Related Articles

Back to top button