माकपा किसान – मजदूर एकता के आधार पर जनमुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का लिया निर्णय 

माकपा किसान – मजदूर एकता के आधार पर जनमुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का लिया निर्णय

 

जे टी न्यूज, झारखंड: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी( मार्क्सवादी ) राहे तीनों लोकल कमिटी की बैठक कटयाडीह,( राहे) में कामरेड सदानंद महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,बैठक के पूर्व शहीद गोपाल सिंह मुंडा प्रतिमा स्थल पर वरिष्ठ कामरेड अमरसिंह मुंडा द्वारा पार्टी का झंडा फहराया गया। बैठक में दिशा-निर्देश के लिए माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य समीर दास, झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो, जिला सचिव दिवाकर सिंह मुंडा एवं राज्य कमिटी सदस्य रंगोवती देवी उपस्थित थे। बैठक में माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड संतोष कुमार घोष, एवं वरिष्ठ राज्य सचिव मंडल सदस्य मो इकबाल के निधन पर तथा पंजाब बाढ़ में मृतकों दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

 

बैठक में सर्वाधिक बेरोजगारी, महंगाई,नीजिकरण, कारपोरेट लूट ,हाथियों का आतंक, यूरिया खाद में लूट,पलायन , विस्थापन,जबरन जमीन अधिग्रहण केखिलाफ एवं किसानों के लिए एम् एस पी की कानूनी गारंटी, नौजवानों को नौकरी, महिलाओं को बराबरी हक, वनपटटा,जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा की रक्षाके लिए किसान_ मजदूरों, छात्र ,नौजवानों, महिलाओं के एकता के आधार पर संघर्ष तेज़ करने का निर्णय लिया गया। उक मुद्दों पर 6 अक्टूबर को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष विशाल धरना/ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व सभी गांवों में व्यापक प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे बैठक में मुख्य रूप से जिला कमिटी सदस्य जयपाल सिंह मुंडा, पांडू राम मुंडा, शोभाराम महतो,विसमबर महतो, सुरेन्द्र बैठा, भुवनेश्वर मुंडा,लोकल कमिटी सदस्य सदानंद महतो, बिनोद साव, जगन्नाथ मुंडा, गोबिंद मुंडा,मुगा महली, सुखदेव महतो, बुधराम मांझी, अमरसिंह मुंडा,फकुत मुंडा,श्रवन मुंडा आदि उपस्थित थे।

सितम्बर माह तक सभी गांवों में किसानों का सम्मेलन करने का आव्हान किया गया।

Related Articles

Back to top button