कृषि बिल 2020 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

कृषि बिल 2020 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।


जे टी न्यूज
दुमका l जिले में पुराने समाहरणालय परिसर में केंद्र सरकार के कृषि बिल 2020 के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव शिवा बास्की के नेतृत्व में किया गया। इस सभा मे मुख्य रूप से शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन, पार्टी महासचिव विजय कुमार सिंह, अब्दुस्सलाम अंसारी सहित अन्य झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए विधायक नलिन सोरेन ने मांग किया कि कृषि विधेयक 2020 काला कानून को वापस लिया जाय, किसान विरोधी सभी काला कानून को रद्द किया जाय और किसानों के सभी प्रकार का कृषि ऋण माफ् किया जाय। भारत एक कृषि प्रधान देश है और देश की 70% जनसंख्या कृषि पर आधारित है परंतु यह पूंजी पतियों की भाजपा की सरकार आज पूंजीपतियों के हक में ऐसे-ऐसे कानून ला रही है जिससे गरीब किसान मजदूर की हक मारी हो रही है । झारखंड मुक्ति मोर्चा इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़क से लेकर संसद तक इसका विरोध करेगी।

Website editor:- ASHISH ANAND

For website add contact :- 7277483202(whatsapp)

 

Related Articles

Back to top button