मिथिला विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम ने रांची विश्वविद्यालय को 60-15 से पराजित कर किया तीसरे चक्र में प्रवेश

मिथिला विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम ने रांची विश्वविद्यालय को 60-15 से पराजित कर किया तीसरे चक्र में प्रवेश


जे टी न्यूज़

संबलपुर विश्वविद्यालय ओडिशा द्वारा आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम ने रांची विश्वविद्यालय रांची को 60-15 से पराजित कर के तीसरे चक्र में प्रवेश किया। ज्ञात हो की इससे पूर्व कलिंगा विश्वविद्यालय ओडिशा को पराजित कर दूसरे चक्र में प्रवेश किया । यह जानकारी सुश्री छोटी कुमारी, टोली प्रशिक्षक ने दिया, इस मौके पर खेल पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त करते हुये टीम को बधाई दी औऱ उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा दी जा रही है, माननीय कुलपति महोदय ने खिलाड़ियों को दैनिक भत्ता बढ़ा कर यूनिवर्सिटी खिलाड़ियों में एक अलग ही जोश भर दिया है़ जिसका परिणाम यह है़ कि यूनिवर्सिटी खिलाड़ी अपना डंका सभी जगह बजा रही है़।

Related Articles

Back to top button