दो पक्षो में हिंसक झड़प, सात गिरफ्तार, पुलिस जीप क्षतिग्रस्त।

जे०टी० न्यूज़

दरभंगा/ सिंहवाङा:- सिमरी थाना क्षेत्र के बस्तवाङा गांव में गुरुवार की रात भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प के बाद तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। पुलिस ने घटना में शामिल दोनों पक्ष की ओर से आरोपित डीलरा नफीस अहमद खान,अयाजुद्दीन खान,शमीमा खातून,रमण दास,सरोज दास,रंजीत दास,उमेश महतो को न्यायायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

थाना अध्यक्ष हरिकिशोर यादव के ब्यान पर अंकित कांड संख्या 86/20 में गिरफ्तार सात लोगों के अलावा प्रताप दास,प्रसाद दास,रामभरोस दास,संजय दास,कारी दास,रंजीत दास,अशफाक खान,इमरान खान,मुमताज खान,रूही ख़ानम,सुफीयान खान,मकसूद खान के पुत्र शहनवाज खान,सहित अन्य 30-40 अज्ञात को नामजद किया है।

थाना अध्यक्ष ने कहा है। कि वैश्विक महामारी के संभाव्य नायाज मजमा लगाकर लाठी डंडा से लैस होकर एक दुसरे के उपर जान मारने की नियत से इंट रोङा से एक दुसरे पर हमला कर जख्मी कर दिया। साथ ही धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की।

पुलिस कर्मियों के पहुंचने के बाद दोनों पक्ष रोङेबाजी करते रहे। जिससे पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गया।उधर शमीमा खातून के आवेदन पर राम भरोस दास सहित 9 लोगों आरोपित किया है।

वहीं सरोज कुमार दास ने अशफाक खान सहित 9 लोगों पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।तीन अलग अलग दर्ज प्राथमिकी का अनुसंधान सहायक दारोगा साहीद जावेद को सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button