भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में 45 वीं वाहिनी एसएसबी बीरपुर ने 18 लीटर नेपाली शराब और बाइक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में 45 वीं वाहिनी एसएसबी बीरपुर ने 18 लीटर नेपाली शराब और बाइक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

जे टी न्यूज़ सुपौल शिव शंकर प्रसाद । 45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 लीटर नेपाली शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। इस संबंध में कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी के कार्यक्षेत्र कोशिकपुर में अवैध शराब की तस्करी की संभावना है। प्राप्त सूचना के आधार पर एक पेट्रोलिंग पार्टी का गठन कर चिन्हित स्थान पर पहुंचकर गुप्त रूप से निगरानी की गई।

निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति भारतीय सीमा में कोशिकपुर गांव के मक्का के खेतों के रास्ते ग्राम कोशिकापुर की तरफ अति तीव्र गति से आता हुआ दिखाई दिया। सुरक्षा बल द्वारा संदिग्ध को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम मिथुन कुमार, ग्राम दहगामा निवासी, जिला सुपौल बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 18 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि उक्त शराब वह मनीष पासवान नामक व्यक्ति कोशिकापुर से लाया था। बरामद शराब, मोटरसाइकिल एवं गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत थाना वीरपुर जिला सुपौल को सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button