कर्मचारियों के निधन पर समाहरणालय परिसर में शोक सभा

कर्मचारियों के निधन पर समाहरणालय परिसर में शोक सभा

जे टी न्यूज, मधुबनी:

जिले के दो कर्मठ एवं समर्पित कर्मियों के असामयिक निधन पर आज समाहरणालय परिसर, मधुबनी में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

ज्ञातव्य है कि सुरेश कुमार यादव, पंचायत सचिव, रहिका का दिनांक 10 अप्रैल 2026 को तथा राम बहादुर यादव, पंचायत सचिव, लौकही का दिनांक 16 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से जिला प्रशासन एवं पंचायती राज विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।

शोक सभा में उपस्थित जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने दोनों दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. सुरेश कुमार यादव एवं स्व. राम बहादुर यादव ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से किया। उनके योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा।

इस अवसर पर समाहरणालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

शोक सभा का संचालन श्री रमण प्रसाद सिंह, जिला मंत्री, महासंघ द्वारा किया गया।

जिला प्रशासन, मधुबनी द्वारा ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

Back to top button