बाबा साहब की 135 वीं जयंती समारोह में तालिया की गड़गड़ाहट से गूंजा टेकरी दीप प्रज्ज्वलित व केक काटकर कार्यक्रम को किया अगाज
बाबा साहब की 135 वीं जयंती समारोह में तालिया की गड़गड़ाहट से गूंजा टेकरी
दीप प्रज्ज्वलित व केक काटकर कार्यक्रम को किया अगाज

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास प्रखंड करगहर के ग्राम टेकरी में बाबा साहेब अंबेडकर की 135 वीं जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान पूर्व जिला पार्षद जनाब शकील अहमद सेमरी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सैयद इकबाल अहमद डॉक्टर जय गोपाल काशीनाथ चौबे जोखन सिंह एवं कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित रहें। संविधान निर्माता की 135 वीं जयंती पर दीप प्रज्वलित व केक काटकर कार्यक्रम का अगाज किया गया। वही कमीटी की तरफ से आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र व पुष्पहार से सम्मानित भी किया गया। लोगों के संबोधन में जिला पार्षद ने कहा कि भीमराव अंबेडकर का विचार और सिद्धांत यदि हम लोग अपना ले तो जीवन धन्य हो जाएगा। छुआ छूत भेद भाव और समाज में फैले बुराइयों को दूर हटाकर सबको एक नजरों से देखते थे। उन्होंने संविधान का निर्माण किया जिस पर प्रशासनिक तंत्र पूरी अच्छी तरह से निर्भर है आज उन्हीं का देन है। वही भावी मुखिया प्रत्याशी सैयद इकबाल अहमद ने बताया कि बाबा साहेब का विचार तो बहुत अच्छा था। उन्होंने बहुत कुछ हम लोग को दिया लेकिन यह मानता कौन है। यदि सचमुच में बाबा साहेब के सिद्धांत और विचारों को माना जाए तो हमारा जीवन बुलंदियों कि उस शिखर पर पहुंचेगा जहां हमने सोचा भी नहीं था। सभी की गरीबी दूर हो जाएगी। सभी के अंदर पढ़ने के ललक पैदा होगी। और सभी लोग अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक तथा सजग हो जाएंगे। अपने-अपने अधिकारों को समझने भी लगेंगे। मौके पर पूर्व जिला पार्षद जनाब शकील अहमद डॉक्टर जय गोपाल सिंह जोखन सिंह सेमेरी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सैयद इकबाल अहमद पूर्व मुखिया प्रत्याशी काशीनाथ चौबे एवं भीमराव अंबेडकर कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित रहें।


