बदमाशो ने रात के अंधेरे में कैनरा बैंक के एटीएम काट उड़ाए 2 लाख 11 हज़ार रुपये
बदमाशो ने रात के अंधेरे में कैनरा बैंक के एटीएम काट उड़ाए 2 लाख 11 हज़ार रुपये

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां बदमाशो ने रात के अंधेरे में कैनरा बैंक के एटीएम को अपना निशाना बनाया है ।बदमाशो ने कटर मशीन से एटीएम को काट कर उसमें रखे 2 लाख 11 हज़ार रुपये निकाल कर फरार हो गया।एटीएम में चोरी की वारदात का तब पता चला जब उस एटीएम में बैंक के अधिकारी पैसा डालने आये।वही इस घटना से पूरे छेत्र में पुलिस गश्ती पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है और एटीएम में गॉर्ड के तैनाती पर भी।हालांकि पुलिस को इस घटना की जानकारी होते ही एसपी अरविंद प्रताप सिंह के साथ साथ सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय और बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुच कर मामले की जांच में जुट गई है और एटीएम और आस पास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है मामला मुफस्सिल थाना छेत्र के मोहनपुर रोड की है


