सुपौल में आयोजित जनता दरबार में 35 आवेदन लिए गए डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का दिया निर्देश
सुपौल में आयोजित जनता दरबार में 35 आवेदन लिए गए
डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का दिया निर्देश

जे टी न्यूज़ सुपौल शिव शंकर प्रसाद। समाहरणालय में आयोजित जिला जनता दरबार में जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने फरियादियों से कुल 35 आवेदन लिए गए। जिला जनता दरबार में उक्त आवेदनों से संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने निर्देश दिया गया। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त सुश्री सारा अशरफ, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा विकास कुमार कर्ण एवं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अमित कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

