पूर्व विधान पार्षद हरि नारायण चौधरी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उमड़े दिग्गज, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व विधान पार्षद हरि नारायण चौधरी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उमड़े दिग्गज, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दी श्रद्धांजलि

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: पूर्व विधान पार्षद हरीनारायण चौधरी की पांचवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत कई केंद्रीय मंत्री और विधायक श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।पुण्यतिथि कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद रोसरा विधायक वीरेंद्र कुमार समस्तीपुर की स्थानीय विधायक अश्वमेध देवी सहित जिले के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में हजारों से ज्यादा NDA कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने पूर्व विधान पार्षद हरीनारायण चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि “हरीनारायण चौधरी जी जननेता थे। उन्होंने हमेशा गरीब, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज बुलंद की। उनका जाना समस्तीपुर की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम में NDA नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। नेताओं ने स्व. चौधरी के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

Related Articles

Back to top button