अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय निर्मली का न्यायाधीश पटना हाई कोर्ट संगम कुमार साहू ने किया विधिवत उद्घाटन 

अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय निर्मली का न्यायाधीश पटना हाई कोर्ट संगम कुमार साहू ने किया विधिवत उद्घाटन

जे टी न्यूज, सुपौल ब्यूरो ( चीफ प्रमोद यादव):

अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय,निर्मली में करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित आधुनिकतम सुविधा से लैस 15 कोर्ट बिल्डिंग,इम्यूनिटी भवन,कैदी हाजत,जजेज आवास का उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संगम कुमार साहू के कर कमल कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया, मुख्य न्यायाधीश माननीय संगम साहू ने कहा निर्मली का इतिहास पुरानी है कोशी पीड़ित इलाका है और लोगों को अपने ही प्रखंड में सुलहनीय मामलों का निपटारा हो सके ,माननीय मुख्य न्यायाधीश के साथ सुपौल जिला के प्रभारी निरीक्षी न्यायाधीश माननीय पूर्णेन्दु सिंह सहित पटना उच्च न्यायालय के कई अन्य न्यायमूर्तिगण,जनरल रजिष्ट्रार,सुपौल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह, निर्मली कोर्ट के लिए द्वय नव पदस्थापित न्यायाधीश माननीय श्याम नाथ साहू एवं भवेश कुमार के अलावा कई अन्य न्यायाधीशगण, जिलाधिकारी सावन कुमार,आरक्षी अधीक्षक, एसडीएम धीरज कुमार सिंहा सहित बड़ी संख्या में आला अधिकारी उपस्थित थे । इधर डी एम के निर्देश के आलोक में निर्मली के एसडीएम धीरज कुमार सिंहा,एसडीपीओ राजू रंजन कुमार ने चाहार दिवारी से घिरे कोर्ट आदि बिल्डिंग का बारीकी से निरीक्षण कर सशस्त्र बल के साथ आवश्यक स्थलों पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर दंडाधिकारियों की तैनाती पूर्व से किए थे । चीफ जस्टिस ने पौधा रोपण कर अधिक से अधिक पर्यावरण संरक्षण की बात कही हम लोगों को अधिक से अधिक पेड़ पौधा लगाना चाहिए। कार्यक्रम में सावन कुमार जिलाधिकारी सुपौल एवं सारथ आर एस पुलिस अधीक्षक सुपौल पूरे कार्यक्रम में पूरी मुस्तैदी से निगरानी रखे थे, और व्यवहार न्यायालय वीरपुर में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया।मौके पर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button