नोटिस देने के एवज में चौकीदार ने किया पैसे की मांग, मामला शाहकुंण्ड थाना क्षेत्र का।
नोटिस देने के एवज में चौकीदार ने किया पैसे की मांग, मामला शाहकुंण्ड थाना क्षेत्र का।

जे टी न्यूज़, भागलपुर : भागलपुर जिले के शाहकुंण्ड थाना क्षेत्र से एक विडियो सामने आया है जहां शाहकुंण्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत जगरिया पंचायत के चौकीदार नोटिस देने के एवज में पैसे की मांग कर रहा है। शाहकुंण्ड जगरिया पंचायत के चौकीदार महुआ टोला गांव में नोटिस देने गया था जहां नोटिस के नाम पर एक महिला से पैसे की मांग कर रहा है।जिसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जगरिया पंचायत के चौकीदार द्वारा विडियो में साफ तौर पर पैसे की मांग किस तरह कर रहे हैं आप खूद देख और सुन सकते हैं किस तरह से पुलिस प्रशासन के बीच भ्रष्टाचार का बू आ रही है अब देखना है कि जिले के आलाकमान किस तरह की कार्रवाई करते हैं,या यूं कहा जाए कि ये पुलिस का मामला है ठंडे बस्ते में जा सकता है और आम लोग इसी तरह भ्रष्ट प्रशासन से परेशान होते रहेंगे।



