नगर निगम के वार्ड 23 एवं 24 के पार्षदों ने मेयर एवं नगर आयुक्त पर अनियमितता के आरोप
नगर निगम के वार्ड 23 एवं 24 के पार्षदों ने मेयर एवं नगर आयुक्त पर अनियमितता के आरोप

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) नगर निगम के वार्ड संख्या 23 के पार्षद राजेश कुमार एवं वार्ड संख्या 24 की पार्षद श्रीमती अरिशा शाहजाद हुसैन उर्फ़ पूजा कुमारी ने जनता के समक्ष गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं। उनका कहना है कि जनता के मौलिक अधिकार का हनन हो रहा है। वार्ड संख्या 22 में हुए उद्घाटन कार्यक्रम की सूचना संबंधित वार्ड पार्षदों 23 और 24 को नहीं दी गई। नगर निगम अधिनियम के तहत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेना अनिवार्य है। इस संबंध में डीएम को लिखित पत्र जाँच हेतु सौंपा जा चुका है।
2.महात्मा गांधी स्मारक सौंदर्गीकरण में अनियमितता:
जिलाधिकारी के आदेशनुसार हुए सौंदर्गीकरण कार्य में 5,78,000 रुपये की राशि खर्च की गई, परंतु शिलापट्ट पर न तो योजना का मद अंकित है और न ही संबंधित वार्ड पार्षद राजेश कुमार का नाम दर्ज है। यह पारदर्शिता के सिद्धांतों का उल्लंघन है।

*3 अन्य योजनाओं में लापरवाही:
नगर निगम द्वारा वार्ड 23 मे विभाग द्वारा कराई गई दो अन्य योजनाओं में भी शिलापट्ट नहीं लगाए गए, जिससे कार्य की लागत और मद की जानकारी जनता से छिपाई गई है।
हमारी मांग है कि महात्मा गांधी स्मारक कार्य में हुई 5,78,000 रुपये की राशि की मद-वार की गई है उसकी जांच कराई जाय।
2. शिलापट्ट पर नियमानुसार सभी जनप्रतिनिधियों के नाम अंकित किए जाएं।
3. बिना शिलापट्ट वाली योजनाओं की विभागीय जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
हम जनता को आश्वस्त करते हैं कि जनहित के कार्यों में पारदर्शिता के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। मेयर काजल कुमारी व नगर आयुक्त दोनों की मनमानी तानाशाही व स्टिमेट लूट किसी भी कीमत पर अब गलत कार्य नही होंगे जो गलत हमारे वार्ड 23 मे हुए है उसकी जाँच रिपोट को सावजर्निक किया जाएगा जो मेयर काजल कुमारी द्वारा लुटेरा गैंग बोली है लुटेरा गैंग का अब सच्चाई बस चंद दिनों में आ जायेंगे जनता का पैसा, जनता के सामने हिसाब से खर्च हो, यही हमारा संकल्प है।

