रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड का किया गया सीआरएस निरीक्षण।
रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड का किया गया सीआरएस निरीक्षण।
जेटीन्यूज़

समस्तीपुर: गुरू प्रकाश, संरक्षा आयुक्त पूर्वी परिमंडल, कोलकाता द्वारा समस्तीपुर- दरभंगा दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित 12 किमी लंबे रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड का गुरुवार को रामभद्रपुर से थलवारा तक मोटर ट्रॉली द्वारा निरीक्षण
किया । मोटर ट्रॉली निरीक्षण के उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा थलवारा से रामभद्रपुर स्टेशनों के मध्य विशेष ट्रेन द्वारा 120 किमी की गति से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया ।
इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा एवं निर्माण विभाग तथा समस्तीपुर मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे ।
विदित हो कि 38 किमी लंबे समस्तीपुर-दरभंगा परियोजना के अंतर्गत अब तक 26 किलोमीटर रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा कर इसकी कमीशनिंग की जा चुकी है । इस परियोजना के अंतर्गत 12 किलोमीटर लंबे रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड का दोहरीकरण के पश्चात सीआरएस द्वारा निरीक्षण किया गया ।
