मायके आई नवविवाहिता कि पड़ोस के युवक ने कि हत्या एकतरफा प्रेम का परिजनों ने लगाया आरोप

मायके आई नवविवाहिता कि पड़ोस के युवक ने कि हत्या एकतरफा प्रेम का परिजनों ने लगाया आरोप

 

जे टी न्यूज,
केसरिया/पू०च०: पूर्वी चंपारण जिले कि बिजधरी थाना क्षेत्र के बथना पाण्डेय टोला से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बीजधरी थाना इलाके के बथना वार्ड नम्बर 7 में एक 21 वर्षीय नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान बथना निवासी मदन मुखिया की बेटी सपना देवी के रूप में हुई है, जिसकी शादी बीते 28 अप्रैल को हुई थी। शादी के महज 18 दिन बाद इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया है। परिजनों के मुताबिक, सपना दो दिन पहले ही अपनी ससुराल से अपने मायके बथना गांव आई हुई थी। आज वह शनिवार को तकरीबन 9 बजे सुबह किसी काम से घर के पास स्थित बांसवाड़ी की तरफ गई थी। परिजनों का आरोप है कि वहीं पर घात लगाए बैठे आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर सपना की बेरहमी से हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही बीजधरी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त एक महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।लेकिन इस पूरे हत्याकांड में अब दो अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं, जिसने मामले को पेचीदा बना दिया है।
*परिवार का दावा*: मृतका के परिजनों का साफ कहना है कि एक युवक सपना से एकतरफा प्यार करता था और इसी पागलपन के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है।
*पुलिस का बयान*: दूसरी तरफ, पुलिस का शुरुआती तौर पर कहना है कि मामला किसी साधारण आपसी विवाद का लग रहा है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।अब सवाल यह उठता है कि आखिर सच क्या है? क्या यह मामला वाकई एकतरफा प्यार का है जैसा परिवार दावा कर रहा है, या फिर इसके पीछे कोई साधारण विवाद है? हिरासत में ली गई महिला का इस हत्याकांड से क्या कनेक्शन है? पुलिस की छानबीन जारी है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद इस पूरे मामले का सच जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button