स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत

जे टी न्यूज, जयनगर:
जयनगर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव निवासी 31 वर्षीय बिनदेश्वर मुखिया के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बिनदेश्वर मुखिया रेलवे ट्रैक के समीप मौजूद थे, तभी तेज गति से गुजर रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना रेलवे पुलिस एवं स्थानीय थाना को दी गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।
घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



